मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन, चयनित कलाकारों को मिलेंगे 24 हजार रुपये तक
संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा से सजेगा ‘पावस प्रसंग’, 21 से 25 अगस्त तक शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां
रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन 21, 22, 24 और 25 अगस्त को होगा। वर्षा ऋतु की सुंदरता और संवेदनाओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम जारी, दोपहर 12 बजे निवास से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय कार्य एवं आरक्षित समय निर्धारित है।
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान; CM साय ने भेंट किया सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को विशेष सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप भेंट किया। बीए अंतिम वर्ष की छात्रा जयमंती का सपना शिक्षक बनने का है। मुख्यमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और मेहनत से वे अपने सपने को जरूर साकार करें।
मंगेतर को दोस्त के साथ देख भड़का युवक, कार के बोनट पर चढ़ा; 200 मीटर बाद गिरकर मौत
रायपुर में मंगेतर को उसके दोस्त के साथ देखकर युवक ने विवाद के दौरान कार के बोनट पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की। कार करीब 200 मीटर तक चलने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। मामले में
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: जशपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के ग्राम बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचकर शाम 4:35 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं से प्रदेश के मरीजों को जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प से छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 16 अगस्त का कार्यक्रम, रायपुर में कैंसर संस्थान का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 अगस्त को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में CARE Cancer Institute का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।



