छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान 24.99 लाख वोटरों के नाम कटे, अब पात्र नागरिकों के लिए चलेगा एक महीने का विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अब एक महीने तक विशेष अभियान चलेगा, जिसमें BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने में मदद मिलेगी।
CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, साइबर जागृति अभियान से करमा तिहार तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 अक्टूबर को रायपुर में साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन 2026, सेवा संकल्प कॉन्क्लेव और करमा तिहार-2026 के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायपुर में मजाक बना जानलेवा, 16 साल के किशोर को छत से धक्का, सिर में चोट और पसलियां टूटीं
रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में हंसी-मजाक के दौरान विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोर को दो मंजिला मकान की छत से धक्का दे दिया गया।
CII MSME कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ, 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा
रायपुर में CII छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित MSME कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, वित्त, तकनीक व AI पर चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवंबर तक होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के ग्राम तूता स्थित मेला ग्राउंड में प्रस्तावित है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने और 22 अक्टूबर तक विभागवार जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में साय-माझी के साथ होगी उच्चस्तरीय चर्चा
महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर 1 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ उच्चस्तरीय बैठक होने की संभावना है।
गणेश विसर्जन झांकी के दौरान बड़ा हादसा, जर्जर दुकान का छज्जा गिरा; बाल-बाल बचे लोग
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान भारी भीड़ के बीच एमजी रोड इलाके में तेज डीजे और धुमाल के वाइब्रेशन से जर्जर दुकान का छज्जा गिर गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लटका मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर: पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, खुद को भी चाकू मारकर किया घायल
रायपुर के डुमरतराई में पति ने कथित तौर पर चरित्र पर शक के चलते पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया।



