छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रायपुर-कुरूद के बीच चलेंगी दो मेमू ट्रेनें, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद और सरायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, अनुसूचित जनजाति के प्रतिभागियों को मिलेगा अवसर
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय गौरव दिवस 2026 पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। चित्रकला के लिए 5 नवंबर और फोटोग्राफी के लिए 4
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरबा महोत्सवों में दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, महतारी वंदन से 68 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल होकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना से करीब 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता
त्योहार से पहले रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मिठाई दुकानों और एक ढाबे के लाइसेंस निलंबित
त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन मिठाई दुकानों और एक ढाबे पर कार्रवाई की। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट कराया गया, जबकि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता भगदड़ पर जताया गहरा दुःख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद, कहा- पर्व-उत्सव सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को करते हैं मजबूत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडाल में मां काली एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पर्व-उत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद करने पर लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा में सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तहसीलदार निलंबित
छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कबीरधाम निर्धारित किया गया है।
घर बैठे समस्याओं का समाधान, सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी जनता का भरोसा, आवास किस्त से पेंशन तक मिली राहत
छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर 2,31,850 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 88.85 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध समाधान, शिकायतकर्ताओं के फीडबैक और नागरिक सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। हेल्पलाइन से ट्रांसफॉर्मर बदलने, प्रधानमंत्री आवास की किस्त
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार का मौका, छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा। प्रारूप सूची 12 नवंबर 2026 को जारी होगी, दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज की जा सकेंगी और अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।



