प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले बने पहले भारतीय
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने शानदार वापसी करते हुए फैबियानो कारुआना को हराकर अपना पहला ग्रैंड चेस टूर फाइनल खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानंदा ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए और उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।



