सरकारी नौकरी की ओर बड़ा कदम: 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला शासन का तोहफा
छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया गया है। राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही चयनित खिलाड़ियों के लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फैसले का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर देने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा।



