स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर की बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला 6वां स्थान
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 189 अंक के साथ 6वां स्थान हासिल किया है। शहर में PM-10 का स्तर भी 2022-23 के 78 µg/m³ से घटकर 2025-26 में 64 µg/m³ हो गया है।
बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन अनिवार्य, नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किए निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स का केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था 1 जून 2026 से प्रभावी है।



