राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न, छत्तीसगढ़ की ओर से मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की 93वीं महापरिषद बैठक नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत बनाने की राज्य सरकार की प्राथमिकताएं रखीं।



