मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात, करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 68.14 करोड़ रुपये के 24 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 397.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल



