छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को बोदरी में सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।



