छत्तीसगढ़ में गैस पाइपलाइन का तेजी से विस्तार, 2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग ने 12 जिलों में सुविधा विस्तार की योजना बनाई है। फिलहाल प्रदेश के केवल 23,408 घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध हैं।



