सारंगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, सिंथेटिक ट्रैक और डाइट कॉलेज की मिली बड़ी सौगात
सारंगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज की घोषणा की। प्रतियोगिता में पांचों संभागों के 330 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से, नवंबर में होंगे विकासखंड स्तरीय आयोजन
बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पंजीयन होंगे। नवंबर और दिसंबर में विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें विभिन्न खेलों में बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
जशपुर जिला मुख्यालय में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से जिले की खेल अधोसंरचना को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
धमतरी के सत्यांशु का कमाल: भारतीय फुटबॉल टीम में मिला स्थान, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
धमतरी के सार्थक स्कूल के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ है। वे जुलाई में स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।



