मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पारिवारिक हकत्याग रजिस्ट्री शुल्क घटकर 500 रुपये हुआ, जगदलपुर की नेत्र प्रभा को बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी नेत्र प्रभा जोशी को पारिवारिक हकत्यागनामा की रजिस्ट्री में 81,648 रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संयुक्त परिवार के पात्र हकत्याग दस्तावेजों का पंजीयन शुल्क संपत्ति के बाजार मूल्य के 0.8 प्रतिशत से घटाकर 500 रुपये किया गया है।



