विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन, CM साय होंगे मुख्य अतिथि
14 अगस्त को रायपुर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का राज्य स्तरीय आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रख्यात फिल्मकार एवं अभिनेता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और मानवीय संघर्ष पर अपने विचार रखेंगे।



