छत्तीसगढ़ के छात्र का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा: कृष्ण अग्रवाल को मिला तीसरा पुरस्कार, इलेक्ट्रिक प्रेस से बच्चों को बचाने का बनाया मॉडल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छात्र कृष्ण अग्रवाल को NLEPC-2026 में ‘Flip Electric Iron For Child Safety’ मॉडल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। उनके नवाचार में ऑटो-फ्लिप तकनीक, ऑटो शट-ऑफ और चाइल्ड लॉक जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।



