राज्योत्सव 2026: जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र, डिजिटल एलईडी और रोबोट ने खींचा बच्चों का ध्यान
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में नवा रायपुर स्थित जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। डिजिटल एलईडी, चलित रोबोट और ई-कॉर्नर के माध्यम से प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं, औद्योगिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जा रही है।



