छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रायपुर-कुरूद के बीच चलेंगी दो मेमू ट्रेनें, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद और सरायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने पर विवाद, ग्रामीणों और परिजनों में टकराव के बाद दाह संस्कार पर बनी सहमति
धमतरी के नगरी वनांचल में धर्मांतरित महिला के शव को गांव में दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ।
कथित चंगाई सभा को लेकर धमतरी में हंगामा, हिंदू जागरण मंच ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
धमतरी के वंदना विहार कॉलोनी में कथित प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालकर जांच शुरू कर दी है।
फ्रूटी में मिली फंगस, पीने के बाद बिगड़ी बच्ची की तबीयत, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
धमतरी जिले में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी में फंगस जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।



