छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने सरकार से की दो प्रतिशत डीए और कैशलेस इलाज की मांग, 32 संगठनों ने उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित देने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा तत्काल लागू करने की मांग की है। राजनांदगांव में 32 संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक के बाद फेडरेशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।



