विश्वभर के हिंदू समाज को साझा मंच पर जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री निवास में सनातन संस्कृति के संरक्षण पर हुआ मंथन
रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को साझा मंच से जोड़ने और सांस्कृतिक समन्वय मजबूत करने पर चर्चा हुई।



