मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए डॉक्टर, जांच टीम गठित
जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले 1 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और 500 रुपए लेने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है।
सुकमा में BEO 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एरियर्स फाइल पर साइन के बदले 80 हजार मांगने का आरोप
सुकमा के कोंटा में ACB ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि शिक्षक की पत्नी के करीब 16 लाख रुपए के एरियर्स की फाइल पर हस्ताक्षर करने के बदले BEO ने 5 प्रतिशत कमीशन यानी करीब
छत्तीसगढ़ PWD में करोड़ों का घोटाला! ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला ठेका, मचा बवाल
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ब्लैकलिस्टेड कंपनी को करोड़ों रुपये के ठेके दिए जाने के आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।



