NTA परीक्षा सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन, CM विष्णुदेव साय ने जताया केंद्र का आभार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बना रही है।



