शिवरीनारायण में CM विष्णु देव साय ने की चित्रोत्पला गंगा महाआरती: महानदी संरक्षण का दिया संदेश, बोले—जल है तो कल है
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने महानदी को छत्तीसगढ़ की आस्था और सभ्यता की पहचान बताते हुए जल संचय, भूजल पुनर्भरण और नदियों के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।



