वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में पहुंचा था बाजार
कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
UCC को लेकर CM साय का बड़ा बयान: शीतकालीन सत्र में विधानसभा पहुंचेगा विधेयक, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का विधेयक आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा की तैयारी : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकल्प को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन एमएसएमई, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देगा।
दो गोल्ड और तीन सिल्वर जीतकर चमकी रायपुर की सानवी श्रीवास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
रायपुर की युवा निशानेबाज सानवी श्रीवास ने 25वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
बिलासपुर में सागौन तस्करी पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, 11 लट्ठे जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के भैंसाझार क्षेत्र में वन विकास निगम की टीम ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 सागौन लट्ठे, एक पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त की। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या की आशंका
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला थाना के पास बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक कलाकार विक्रम यादव का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलाकार के समुचित इलाज और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले- निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के बेहतर इलाज की पहल, संस्कृति मंत्री ने परिजनों से की बात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार एवं बांस वादक विक्रम यादव के परिजनों, कलेक्टर और चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर रहे कलाकार के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी



