मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे यूनिसेफ और मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, स्पीकर हाउस में भी रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 22 जुलाई का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ और मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद स्पीकर हाउस, शंकर नगर में निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
आधुनिक खेती की नई उड़ान: सहकारी समितियों से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा, 50 हजार एकड़ में होगा छिड़काव
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की 5 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा शुरू की गई है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने योजना का शुभारंभ करते हुए इसे आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस वर्ष 50 हजार एकड़ में ड्रोन से छिड़काव का लक्ष्य
मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार, योजनाओं की मॉनिटरिंग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
साय सरकार की कल बड़ी बैठक: कैबिनेट में विकास, योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों, योजनाओं और नीतिगत विषयों पर चर्चा के साथ कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
नारायणपुर में रेशम क्रांति, कोसापालन से ग्रामीणों की आय बढ़ी, महिलाओं को मिला रोजगार
नारायणपुर में मलबरी और टसर रेशम योजनाओं ने ग्रामीणों की आजीविका को नई दिशा दी है। कोसापालन से महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है, जबकि उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
नगर निगम मुख्यालय के सामने 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान परिसर में लाइसेंस फीस का बकाया जमा नहीं करने वाले 14 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया। निगम ने बकायेदारों को जल्द भुगतान करने की चेतावनी भी दी है।
बस्तर के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुई ब्रेन DSA जांच, मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक उपचार
बस्तर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) सफलतापूर्वक की गई। इससे अब गंभीर न्यूरोलॉजिकल मरीजों को स्थानीय स्तर पर उन्नत जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी।
टाटीबंध और आमानाका में सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर कार्रवाई, 25 चालान और 3 चालकों पर FIR
रायपुर में यातायात पुलिस ने टाटीबंध और आमानाका क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 25 चालान काटे गए और तीन वाहन चालकों पर FIR दर्ज की गई।
तोता या कछुआ पालना पड़ सकता है भारी, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत हो सकती है जेल
छत्तीसगढ़ में संरक्षित प्रजातियों के तोते और कछुओं की अवैध खरीद-फरोख्त पर वन विभाग सख्त हो गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसे जीवों को खरीदना, बेचना या बिना अनुमति पालना दंडनीय अपराध है।
नारायणपुर और बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित करते हुए उनके उन्नयन का आदेश जारी किया है। इससे बंदियों की सुविधाएं, सुरक्षा और जेल क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।



