टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा की। नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा दिया गया है। नवा रायपुर में टेक्सटाइल इको-सिस्टम विकसित करने और NIFT के
दिल्ली से लौटे CM साय का बड़ा बयान, ‘कैच द रेन’ अभियान में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि ‘कैच द रेन’ और ‘जल संचय जनभागीदारी’ अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसे प्रदेशवासियों की जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
रायपुर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन
रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए और 1 क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा, जबकि राधाकृष्ण मंदिर में 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। शहर के कई मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कारपेंटर पर चाकू से हमला, 6 बार किया वार; CCTV में कैद हुई वारदात
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाय दुकान के पास हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कारपेंटर पर करीब 6 बार चाकू से वार किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से कई जिलों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी।
सरकारी विभागों में खाली पदों और भर्ती प्रक्रिया की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की समीक्षा की। भर्ती परीक्षाओं, इंडेंट, नियुक्तियों और 2027 में संभावित भर्तियों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
अवैध खनन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4 ट्रैक्टर जब्त
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत और मिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर की गई।
गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के सरगवां स्थित अटल विहार योजना से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल और ओपन जिम का लोकार्पण किया गया।
देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक : पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम
पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। दुग्ध किसान सम्मेलन में उरला दुग्ध संयंत्र की नवीन कैंटीन का उद्घाटन किया गया तथा पशुपालकों के लिए तैयार विशेष मार्गदर्शिका समेत विभिन्न सामग्री का विमोचन हुआ।
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और प्रयास जरूरी: राज्यपाल डेका
राज्यपाल रमेन डेका ने वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और प्रयासों की जरूरत बताई।



