नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ से विकासयुक्त छत्तीसगढ़ की ओर: देश के अग्रणी राज्यों में होगी पहचान—CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बस्तर विकास और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सरकार का लक्ष्य बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी अंचल बनाना है। सवा आठ लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, AI मिशन, डिजिटल गवर्नेंस और
राष्ट्रपति ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया। ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में नवाचार, तकनीक और संवेदनशीलता के प्रयोग के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
कवर्धा में 108 शिक्षकों का सम्मान: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- शिक्षक समाज में सदैव आदरणीय और अग्रणी
कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2026 में जिले के 108 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर चरण स्पर्श किए और कहा कि गुरु से मिले संस्कार एवं ज्ञान आज भी जीवन
हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य: नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं को विकसित भारत 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों, राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय खिलाड़ियों, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थियों और अन्य प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खनिज विभाग ने अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दूरस्थ क्षेत्रों में खुलेंगे PWD के नए कार्यालय, सड़क-पुल निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की निगरानी मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने 16 उप संभागीय, 2 संभागीय और 1 सेतु मंडल कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। दूरस्थ क्षेत्रों में नए कार्यालय खुलने से सड़क, भवन और पुल-पुलियों
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख: राज्यपाल डेका
शिक्षक दिवस पर रायपुर के लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार और चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए।
ब्लैक बोर्ड से विधानसभा तक का सफर: शिक्षक बने विधायक-मंत्री, कोई CM तो कोई प्रदेश अध्यक्ष बना
शिक्षक दिवस पर जानिए छत्तीसगढ़ के उन प्रमुख नेताओं की कहानी, जिन्होंने राजनीति में आने से पहले शिक्षक, व्याख्याता या प्रोफेसर के रूप में काम किया और बाद में विधायक, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे।
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण, बोले- 1-2 साल में दिखेगा बदलाव
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण कर कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिंग रोड, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन, पुल और नालंदा परिसर जैसी परियोजनाओं से रायगढ़ के शहरी विकास को नई दिशा मिलने
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, कहा- परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के शिक्षकों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को याद करते हुए शिक्षकों से अभाव, संकोच या किसी अन्य कारण से पीछे छूट रहे बच्चों का हाथ थामने का आग्रह किया।



