कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक के दो विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिली है। 76.81 लाख रुपये से सूर्य नमस्कार चौक और 24.83 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश, धान खरीदी से जल प्रबंधन तक योजनाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों की बैठक हुई। इसमें धान खरीदी, जल प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, ई-गवर्नेंस, सेवा सेतु और जिलों की मॉनिटरिंग सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश दिए गए।
महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट: शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का किया निरीक्षण
महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अलर्ट है। शिवरीनारायण में कलेक्टर-एसपी ने बैराज, पुल और राहत शिविर का निरीक्षण किया। बढ़ते जलप्रवाह के कारण महानदी पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे CM साय: राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मिले; बोले- राहत-बचाव में नहीं होनी चाहिए कोई कमी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का दौरा कर राहत केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विशेष लेख: पक्की छत से बदली जिंदगी, जशपुर में 96,801 परिवारों को मिला पक्का मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों की जिंदगी में बदलाव लाया है। जिले में 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत और 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन और आवास प्लस 2.0 के जरिए पात्र परिवारों तक आवास का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी
विजय शर्मा राजपत्र लेकर पहुंचे गांव, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी; चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’
कबीरधाम के चंडालपुर गांव का नाम आधिकारिक रूप से ‘चंदनपुर’ कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राजपत्र की प्रति लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को बधाई दी। विकास कार्यों के लिए 11.70 लाख रुपए की घोषणा भी की गई।
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को, CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
CM Vishnu Deo Sai का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी, ओडिशा के राज्यपाल से करेंगे मुलाकात; दोपहर 1:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 सितंबर के संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे ओडिशा के भुवनेश्वर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और दोपहर 1:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर स्थित भगवान लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, अभियंताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।



