दिल्ली दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय, निवेश-स्वास्थ्य से लेकर पेपर लीक तक बोले; जानिए क्या कहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौट आए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर निवेश, स्वास्थ्य और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही।
राजनांदगांव को 43.61 करोड़ की सौगात: 2000 सीटर ऑडिटोरियम से लेकर सड़क-पेयजल तक, विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजनांदगांव में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख है।
छत्तीसगढ़ को मिली ₹175 करोड़ की रेल परियोजना: CM विष्णुदेव साय बोले—’रेल नेटवर्क होगा और मजबूत, बढ़ेगी परिवहन क्षमता’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु ₹175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।
जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ की सौगात, CM विष्णुदेव साय ने 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा।



