महादेव सट्टा केस में CBI का बड़ा एक्शन, छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, कई लाइव पैनल किए ध्वस्त
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में CBI ने छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी कर कई लाइव सट्टा पैनल ध्वस्त किए। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई में म्यूल बैंक अकाउंट, हवाला नेटवर्क और फरार आरोपितों से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं।



