दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4670 परिवारों को मिला पक्के घर का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 में 76 हजार से अधिक मकान स्वीकृत
छत्तीसगढ़ में दीपावली पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 4670 नए आवासों को मंजूरी मिली है। प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में मिली इस स्वीकृति के बाद बीएलसी और एएचपी घटकों में कुल 76,086 आवासों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु


