छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी की पहल का स्वागत किया। खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान और बस्तर ओलंपिक में 3.91 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी का उल्लेख किया।



