बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से तस्वीरें बदलकर भ्रामक खबरें चलाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप
बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने ‘द हनी बैजर न्यूज’ के संचालक दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर AI से तस्वीरें बदलकर भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात कही है।



