रायपुर, 9 जुलाई 2026

उरला थाना क्षेत्र से दो बच्चे लापता होने का मामला सामने आया है। आयुष चौहान और पीयूष चौहान, निवासी राजेंद्र नगर, 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से रेंजर साइकिल पर बिना बताए कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

इस संबंध में थाना उरला में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

उरला थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आयुष चौहान और पीयूष चौहान कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल थाना उरला को सूचना दें।

पुलिस ने सूचना देने के लिए थाना प्रभारी उरला का संपर्क नंबर 9479191032 जारी किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस बच्चों का जल्द से जल्द पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts