रायपुर,1 सितंबर 2026
राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
आवागमन सामान्य
हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बाद रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



