‘मानसून’ फिर हुआ एक्टिव: मुंबई में झमाझम बारिश, 5 दिन में छत्तीसगढ़-एमपी समेत कई राज्यों में देगा दस्तक

‘मानसून’ फिर हुआ एक्टिव: मुंबई में झमाझम बारिश, 5 दिन में छत्तीसगढ़-एमपी समेत कई राज्यों में देगा दस्तक

मानसून एक्टिव, 21 जून 2026

करीब दो सप्ताह की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ते ही मुंबई में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 8 जून से महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के आसपास ठहरा हुआ था। अब 23 जून के आसपास इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

23 जून से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

मौसम विभाग ने बताया कि 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं 21 से 26 जून के बीच मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में देरी

इस बार मानसून मध्यप्रदेश में लगभग 15 दिन और छत्तीसगढ़ में करीब 10 दिन देरी से पहुंच रहा है। पहले अनुमान के अनुसार मानसून 12 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचना था, लेकिन अब 23 जून के आसपास इसके प्रवेश की संभावना जताई गई है। मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक 27 जून के बाद हो सकती है।

अगले दो दिन का मौसम

22 जून

  • असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
  • उत्तर प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में हीटवेव की संभावना।
  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के आसार।

23 जून

  • गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहने की संभावना।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में हीटवेव का असर बना रह सकता है।
  • देश के कई हिस्सों में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियों से बारिश होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *