रायपुर,20 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 20 सितंबर 2026 (रविवार) को ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से भुवनेश्वर और इसके बाद पुरी जाएंगे। इस दौरान वे लिंगराज मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे CM हाउस, सिविल लाइंस रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:40 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-6521 से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। 11:45 बजे बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भुवनेश्वर पहुंचने का कार्यक्रम है।

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 12:15 बजे CM हाउस, लोक भवन मार्ग पहुंचेंगे। यहां 12:15 से 1:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 1:40 बजे लिंगराज मंदिर पहुंचेंगे और वहां 2 बजे तक रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुप्रभा निवास, BJB नगर जाएंगे, जहां 2:05 से 2:30 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित है। दोपहर 2:30 बजे वहां से रवाना होकर मुख्यमंत्री 3:30 बजे पुरी स्थित Mayfair Hotel पहुंचेंगे।

पुरी में मुख्यमंत्री 4:40 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे और 5:15 बजे तक वहां रहेंगे। इसके बाद वे Hotel Rumani, गोपाल बल्लभ रोड, पुरी स्थित श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचेंगे। यहां 5:25 से 6:25 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है।

शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री वापस Mayfair Hotel, पुरी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts