अजय चंद्राकर का बड़ा बयान: अरुण पन्नालाल को बताया धर्मांतरण रैकेट का सरगना, कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा दावा करते हुए उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर माहौल बिगाड़ने और सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान का उत्साह, आज से तिरंगा अभियान के लिए बढ़ेगी जनभागीदारी
छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त से शुरू हुआ ‘वंदे मातरम्’ गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। वहीं 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रदेशभर में शुरू होगा। 17 अगस्त तक तिरंगा यात्राओं, रैलियों, मैराथन और देशभक्ति कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।
सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर के बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित फैशन शो में सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और बदलाव की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंच पर पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया।
ADB के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
15 करोड़ रुपये की पूर्णतः अनुदान आधारित परियोजना से छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन को मजबूती मिलेगी। परियोजना में लोक वित्त प्रबंधन, PPP, ग्रीन फाइनेंस, AI आधारित क्षमता विकास और संस्थागत सुधारों पर विशेष फोकस रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, रायपुर में ‘India’s Biggest Youth Conclave’ में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 अगस्त को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘सैन शक्ति सम्मेलन एवं कैश शिल्पी सम्मान समारोह’ में शामिल होने के बाद शाम को ‘India’s Biggest Youth Conclave’ में सहभागिता करेंगे।
छत्तीसगढ़ में NEET-UG 2026 प्रथम चरण काउंसिलिंग शुरू, 9 से 16 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ के MBBS/BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 प्रथम चरण काउंसिलिंग के ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन और 17 अगस्त तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
‘कोशल फैब’ की लॉन्चिंग से छत्तीसगढ़ के हैंडलूम को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने बुनकरों को 10.90 करोड़ रुपए की सहायता दी
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' लॉन्च किया। बुनकरों एवं शिल्पकारों को 10.90 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता एवं पुरस्कार राशि वितरित की गई, जबकि आत्मसमर्पित महिलाओं के रैंप वॉक ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया।
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67.20 लाख महिलाओं को मिले 630.55 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए 67.20 लाख पात्र महिलाओं के खातों में 630.55 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए। योजना के तहत अब तक 19,444.33 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।



