विजय शर्मा राजपत्र लेकर पहुंचे गांव, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी; चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’
कबीरधाम के चंडालपुर गांव का नाम आधिकारिक रूप से ‘चंदनपुर’ कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राजपत्र की प्रति लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को बधाई दी। विकास कार्यों के लिए 11.70 लाख रुपए की घोषणा भी की गई।
DG जेल हिमांशु गुप्ता ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल का किया शुभारंभ, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (Women OCI) का शुभारंभ किया। यहां 25 महिला बंदिनियों को सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पाद बिक्री केंद्र में रोजगार मिलेगा।
CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में आंगन मिलन सेवा: उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में मुंगेली के मदकू से आंगन मिलन सेवा का संदेश पहुंचा। प्रदेश में पहले दिन 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां हुईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की।
रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद: खारुन नदी उफान पर, महादेव घाट पुल के ऊपर 2 फीट पानी; सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग
खारुन नदी के उफान पर आने से महादेव घाट पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद कर दिया गया है, इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बनाने पहुंच रहे हैं।
बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी: मुख्यमंत्री साय
दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम 17.5 किलोमीटर लंबे ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व एवं वीरगाथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाजसेवियों, जवानों और उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया तथा ‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI ‘ताकत है MY’ का शुभारंभ किया।
मदकू में CM साय ने दी 68.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली के मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने सरगांव में ट्रॉमा सेंटर और मदकू द्वीप में 75 लाख रुपये की लागत से इको टूरिज्म सेंटर सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की।
भारी बारिश के चलते कल प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश, CM साय ने दिए निर्देश
भारी बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।



