बारिशी बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा वार: बस्तर में 180 कॉम्बेट दल तैनात, 810 पहुंचविहीन गांवों पर विशेष नजर
जगदलपुर। मानसून के आगमन के साथ ही डायरिया, मलेरिया, उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए बस्तर संभाग का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। वर्षाकाल में किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए संभाग के सातों जिलों में 180 विशेष
रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस हादसा: 4 मजदूर घायल, ब्लास्ट या गैस फॉर्मेशन पर जांच जारी
रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस से जुड़ी घटना में 4 मजदूर घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में ब्लास्ट की बात सामने आई, हालांकि प्रबंधन ने इसे गैस फॉर्मेशन और अफरा-तफरी के कारण हुई दुर्घटना बताया है।
रावाभाठा में मिला विकसित भ्रूण, तालाब किनारे मिलने से फैली सनसनी; खमतराई पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर दूसरी बार ऐसी घटना सामने
नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 26 परिवारों ने घर से निकाले जाने का लगाया आरोप
नारायणपुर जिले के भरेंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। ईसाई समुदाय के 26 परिवारों ने गांव से बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया है, जबकि ग्रामीण आदिवासी परंपराओं पर असर पड़ने की बात कह रहे हैं।
CM विष्णुदेव साय पहुंचे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, BJP पदाधिकारियों की बैठक में संगठन-सरकार के एजेंडे पर मंथन
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में संगठन और सरकार के एजेंडे पर मंथन किया जा रहा है।
गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया। राज्यभर में किसानों, महिलाओं, युवाओं और सहकारी संस्थाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
राष्ट्रपति भवन में सजा सम्मान का मंच, खेल और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। फिल्म, संगीत और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां इस दौरान सम्मानित हुईं।
रायपुर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा जांच: कई जगह क्षमता से अधिक छात्र, फायर सेफ्टी में मिली खामियां
रायपुर में नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति और फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां सामने आईं, जिसके बाद नोटिस जारी किए गए हैं।
विदेशों में ‘कॉकटेल 2’ का धमाका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।



