बहतराई के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, संजू देवी को 51 लाख और मधु-गीता को 11.12 लाख सहायता
बहतराई खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता संजू देवी, मधु सिदार और गीता यादव का सम्मान किया गया। संजू देवी को 51 लाख रुपए और मधु-गीता को 11.12-11.12 लाख रुपए का सहायता पैकेज मिला।
छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला, वाहन में ठूंसकर भरी 15 भैंसों में 13 की मौत, चालक मौके से फरार
रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में पुलिस ने 15 भैंसों से भरा मालवाहक वाहन बरामद किया। इनमें 13 भैंसों की मौत हो चुकी थी, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर महादेव तालाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने श्रमदान किया, स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान किया
सेवा संकल्प अभियान के तहत वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर के महादेव तालाब में श्रमदान कर जलकुंभी और कचरे की सफाई की। कार्यक्रम में स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान किया गया और नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को PPE किट प्रदान किए गए।
बीजापुर में ‘बाघ रथ’ से गांव-गांव पहुंचेगा वन्यजीव संरक्षण का संदेश, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी
बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाई। साल के अंत तक इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
चापापदर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चापापदर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता एवं पोषण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था। समारोह
कलेक्टर आकाश छिकारा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बापू को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि
कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित
समाज और प्रशासन को अब भी आपके अनुभव की दरकार-कलेक्टर आकाश छिकारा जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित
एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट संपन्न
जिले के 6286 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, बेहतर तैयारी से छात्रवृत्ति पाने की राह होगी आसान जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ जिले में राष्ट्रीय शिक्षा विभाग द्वारा साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति परीक्षा की मजबूत तैयारी के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में
सेवा सेतु शिविर में मिली राहत: 140 आवेदनों में से 116 का मौके पर समाधान, 9 हितग्राहियों की पेंशन मंजूर
जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत लोहंडीगुड़ा विकासखंड के बड़े धाराउर में वृहद शिविर आयोजित किया गया। इसमें 15 ग्राम पंचायतों के पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में
कलेक्टर आकाश छिकारा ने तोकापाल और लोहंडीगुड़ा के बाढ़ राहत शिविरों का लिया जायजा
बाढ़ प्रभावितों को दैनिक उपयोग सामग्री का वितरण जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में कलेक्टरआकाश छिकारा ने तहसील तोकापाल के ग्राम घाटधनोरा तथा लोहंडीगुड़ा तहसील



