सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल बैंकिंग और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर दिया जोर
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और किसानों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए खेल होंगे अहम आधार
रायपुर में आयोजित पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का अहम आधार बनेंगे। कॉन्क्लेव में देशभर के विशेषज्ञ नई खेल नीति, अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास पर मंथन कर रहे हैं।
बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेगा मुलाकात
बस्तर का 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई पहचान से अवगत कराएगा तथा नक्सलवाद के खिलाफ मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए आभार व्यक्त करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ भोरमदेव धाम में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी भाग लिया और श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी
जापान के दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
CJP प्रदर्शन पर कंगना रनौत का तीखा हमला, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘गटर छाप’
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और खासकर महिला प्रदर्शनकारियों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आजादी जिम्मेदारी से कमाई जाती है, केवल उसका दिखावा नहीं किया जा सकता।
स्पान संवर्धन योजना से बस्तर की मनकी बघेल बनीं आत्मनिर्भर, दो महीने में कमाए 15 हजार रुपये
बस्तर की महिला किसान मनकी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार की स्पान संवर्धन योजना का लाभ लेकर महज दो महीने में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की। अब परिवार मत्स्य अंगुलिका उत्पादन का विस्तार करने की तैयारी में है।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर: बस्तर, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में तीन की मौत, कई घंटे बाधित रहा यातायात
छत्तीसगढ़ के बस्तर, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्तर में टिप्पर की टक्कर से दो युवकों की जान गई, जबकि मनेन्द्रगढ़ में महिला को विद्युत विभाग के वाहन ने कुचल दिया।
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।



