DRI की बड़ी कार्रवाई: 740 किलो मादक पदार्थ जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार
DRI ने पिछले 15 दिनों में देशभर में आठ बड़े ऑपरेशन चलाकर करीब 740 किलो मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि रायपुर के पास दो ट्रकों से 375.95 किलो गांजा बरामद हुआ।
CM साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक, महतारी वंदन पोर्टल और धान खरीदी पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में बिजली बिल, महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोलने और धान खरीदी की तैयारियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए, किराया बढ़ाने की मांग पर महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में यात्री बस किराया बढ़ाने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यातायात महासंघ ने 22 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। महासंघ के मुताबिक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव चार महीने पहले भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर: 5 ईरानी तेल टैंकर तबाह, जवाब में US बेस पर दागीं 20 मिसाइलें
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने 5 ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा किया है। इसके बाद ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 18 को जॉर्डन ने हवा में ही नष्ट
ग्वालियर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, ज्यादा खून बहने से हुआ गर्भपात; पति पर कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप
ग्वालियर में एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, पिटाई के बाद ज्यादा खून बहने से उसका गर्भपात हो गया। पति पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: कैबिनेट बैठक से नियुक्ति पत्र वितरण और विभागीय समीक्षा तक रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक, नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
सहकारी बैंकों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं: मंत्री केदार कश्यप
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय समीक्षा बैठक में सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैक्स के शत-प्रतिशत कम्प्यूटरीकरण, ऑडिट, कृषि ऋण वितरण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 3 नए न्यायाधीश, संतोष शर्मा समेत तीन नामों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में शहरों में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 ई-बसें चलाने तथा 8 नगरीय निकायों में 800



