स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, रायपुर में आज फुल ड्रेस रिहर्सल; 17 टोलियां करेंगी परेड
रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा फहराएंगे। परेड में 17 टोलियां, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण रहेंगे।
सड़क निर्माण कार्यों को लेकर PWD सचिव सख्त, मार्च 2027 तक सभी प्रगतिरत काम पूरे करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायपुर परिक्षेत्र के सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने, गुणवत्ताहीन और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
आज की बड़ी खबरें: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक सुरक्षा सख्त, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उधमपुर में NH-44 पर वाहनों की सघन जांच जारी है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी बारिश, असम बाढ़, कर्नाटक बंद, व्यापार समझौते और राजनीतिक मुलाकातों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं।
NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर आज से आरोप तय करने की जिरह, कोर्ट ने लिया 20 हजार पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान
NEET-UG पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने CBI की करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट ने चार्जशीट के कुछ हिस्सों और नाबालिग गवाहों के नाम मीडिया में प्रकाशित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, Green Steel & Mining Summit में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे Green Steel & Mining Summit 2026 में भाग लेने के साथ मंत्रालय में उद्योग विभाग की बैठक और अन्य शासकीय कार्यों में शामिल होंगे।
आजादी की धुन में गूंजे देशभक्ति के सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति
रायपुर में आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में पारंपरिक विधि-विधान से हरेली पर्व मनाया। उन्होंने गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया नेतृत्व
बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का बुधवार को नारायणपुर से शुभारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरते हुए 14 अगस्त को कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराने के साथ
‘आवारापन 2’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद, इमरान हाशमी तोड़ सकते हैं 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एडवांस बुकिंग में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म के पहले दिन 16 से 21 करोड़ रुपये तक की कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है।



