रायपुर, 30 जुलाई 2026

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक नेतृत्व व्यवस्था को आज राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मान मिलने जा रहा है। ‘बस्तर पंडुम-2026’ के विजेता और बस्तर के पारंपरिक प्रतिनिधि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे, जहां राष्ट्रपति भवन में उनका सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर परगना मांझी, मांझी, चालकी सहित बस्तर की पारंपरिक नेतृत्व व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों और पद्मश्री सम्मानित विभूतियों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन बस्तर की प्राचीन जनजातीय संस्कृति, उसकी विशिष्ट परंपराओं और पारंपरिक नेतृत्व प्रणाली को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे देशभर में बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान और सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts