रायपुर,28 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को वीडियो कॉल कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री के स्नेह, शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नई ऊर्जा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts