रायपुर, 26  जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन को लगातार मजबूत कर रही है। इसी दिशा में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है, जहां शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप रायगढ़ जिला प्रशासन प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग कर रहा है, जिससे नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान मिल सके।

इसी क्रम में रुद्रा बेहरा, विश्वनाथन मोहन राव और इलियास लोमगा ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही जिला परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं और निर्धारित समय के भीतर तीनों मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया।

समस्या के समाधान के बाद तीनों हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई हुई और बिना किसी अनावश्यक विलंब के समाधान मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने इस व्यवस्था को सरकारी सेवाओं को सरल, सहज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में जनकेंद्रित प्रशासन और सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रही है। समयबद्ध कार्रवाई, पारदर्शी प्रक्रिया और नागरिक संतुष्टि पर आधारित यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच विश्वास को लगातार मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts