रायपुर,24 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

फिलहाल हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts