रायपुर, 7 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मंगलवार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे स्पीकर हाउस, शंकर नगर, रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक झारखंड के मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से बैठक करेंगे।
दोपहर 3:00 बजे से 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 3:30 बजे से 5:00 बजे तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक आयोजित होगी।
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 9:00 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर 9:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
