मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण, कई मंत्री रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण, कई मंत्री रहेंगे मौजूद

रायपुर, 4 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जुलाई (रविवार) को शाम 5:00 बजे रायपुर स्थित डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।

कार्यक्रम में मंत्री श्री केदार कश्यप, मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा विधायक श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने इस अवसर पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 5:00 बजे थोक बाजार, डूमरतराई फेस-2, रायपुर में आयोजित होगा। मंडल ने सभी आमंत्रित अतिथियों से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *