रायपुर, 3 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर में आयोजित विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे से 12:45 बजे तक राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और वहां आरक्षित रहेंगे।
शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:30 बजे होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे, जहां 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “संवाद संगोष्ठी” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 6:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और 6:45 बजे से 7:45 बजे तक “नारी संगम” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
