एंटरटेनमेंट डेस्क, 26 जून 2026
मुंबई। ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टीजर में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित अंदाज में नजर आते हैं। वहीं, जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के किरदार में एंट्री करते दिखाई देंगे। इसके अलावा रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा बने हैं, जिससे कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा।
फिल्म की कहानी ‘मिर्जापुर’ की स्थापित दुनिया को आगे बढ़ाती है। इस बार कहानी पूर्वांचल की गलियों से निकलकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक पहुंचेगी। मेकर्स का दावा है कि फिल्म पहले से कहीं बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने आएगी।
फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा और सोनल एस. चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।


